कोरिया

रामनवमी पर निकलेगी शोभा यात्रा, प्रशासन ने बना रखी है पैनी नजर
02-Oct-2022 3:09 PM
रामनवमी पर निकलेगी शोभा यात्रा, प्रशासन ने बना रखी है पैनी नजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 2 अक्टूबर।
रामनवमी पर निकालने वाली शोभा यात्रा की तैयारियां जोरो पर है। इसके लिए प्रशासन के समक्ष रामनवमी के लिए रैली निकालने की अनुमति मांगी थी जो देर रात दे दी गई। परन्तु इस बार प्रशासन रैली को लेकर बड़े एलर्ट मोड पर है, रैली किसके नेतृत्व में हो रही है, रैली में कौन और कैसे लोग आएगें, रैली का रूट क्या होगा के साथ ऐसे लोगों पर भी नजर बनाई जा रही है जो इस रैली का इस्तेमाल अपनी राजनीति या  खुद की छवि चमकाने के लिए करते है।

रामनवमी के दिन विशाल शोभा यात्रा की निकाली जानी है, शोभा यात्रा का आयोजन सर्व हिन्दू समाज के द्वारा किया जा रहा है। शोभा यात्रा की अनुमति प्रशासन द्वारा आयोजकों को दे दी गई है। बैकुंठपुर के प्रेमाबाग से शोभा यात्रा शुरू होगी तो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा में लगभग 1 से डेढ हजार लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। शोभा यात्रा के आयोजक बीती रात पूरे शहर में झंडे लगाते रहे। वहीं इस बार शोभा यात्रा चरचा कालरी नहीं जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व चरचा कालरी में शोभा यात्रा को लेकर आपसी विवाद हो गया था, बाद मे एक दूसरे समुदाय के खिलाफ जमकर पत्थरबाजी भी हुई है। बाद में मामला शांत हुआ था और उसी रास्ते से शोभा यात्रा गुजरी थी।

पुलिस की बनी हुई है पैनी नजर
शहर में आगामी रामनवमी को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर बीते कुछ वर्षो से सक्रिय युवा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है। वहीं पुलिस शोभा यात्रा को लेकर बेहद सतर्क है। ऐसे लोगों की शोभा यात्रा में सहभागिता को लेकर भी पुलिस नजर बनाए हुए है, जिन पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। ऐसे लोगो को पुलिस ने चिन्हाकित कर रखा है। प्रशासन इस बार शोभा यात्रा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता, शोभा यात्रा शांति से निकले इसकी जिम्मेदारी आयोजकों को दी गई है। कुछ भी अप्रिय घटना होने पर कार्यवाही करने का स्पष्ट निर्देश दे रखा है।

छवि चमकाने की जुगत में
शोभा यात्रा का राजनीतिक उपयोग करते में नेता हमेशा तत्पर रहते है। और यह वह अवसर रहता है जब लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए शोभा यात्रा का नेतृत्व करने के लिए कई नेता प्रथम पंक्ति में रहते है। इस वर्ष भी शहर में भव्य व विशाल रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकाले जाने की तैयारी है जिसमें कई ऐसे चेहरे सामने आने की जुगत लगा रहे है। आने वाला साल चुनावी है। जिसे लेकर अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने का अवसर मिल गया है। आयोजित होने वाले रैली के माध्यम से जो अपनी शक्ति प्रदर्शन करना चाहते है और इसके लिए अभी से ही तैयारी कर लिये है ताकि उनकी छवि उभरते हुए नेता के रूप में पहचान स्थापित हो सके।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news