राजनांदगांव
सेवानिवृत्ति पर जवानों को दी विदाई
02-Oct-2022 3:22 PM
राजनांदगांव, 2 अक्टूबर। उप निरीक्षक छन्नूलाल जांगड़े, सउनि खूबलाल साहू एवं आरक्षक बटेकृष्ण तिवारी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को एसपी कार्यालय में जिला बल राजनंादगांव के 3 अधिकारी उप निरीक्षक छन्नूलाल जांगडे, सउनि खुबलाल साहू एवं आरक्षक बटेकृष्ण तिवारी को सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, डीएसपी नेहा वर्मा एवं पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।