राजनांदगांव
बीआर साहू का निधन
02-Oct-2022 3:34 PM
राजनांदगांव, 2 अक्टूबर। ममता नगर गली नं. 3 गुलमोहर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक बीआर साहू का हृदयघात से बीती रात निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री समेत नाती-पोतों को छोड़ गए। उनके बड़े बेटे चंद्रहास साहू भारतीय स्टेट बैंक के इंश्योरेंस सेक्टर में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह कांकेर रेंज के मुख्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे स्थानीय निवास से उनकी शवयात्रा मोतीपुर स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। कल 10 बजे मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। उनकी निधन की खबर से समाज में शोक का माहौल है।