राजनांदगांव

छोटी-छोटी नीतियों से मोदी ने देश में किया बड़ा बदलाव-अग्रवाल
02-Oct-2022 3:35 PM
छोटी-छोटी नीतियों से मोदी ने देश में किया बड़ा बदलाव-अग्रवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अक्टूबर।
भाजपा विधि एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी संगोष्ठी का आयोजन रॉयल किड्स स्कूल में गत् दिनों किया गया।
 मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने मोदी ड्रीम मीट पुस्तक पर अपनी राय रखते कहा कि पुस्तक में देश के 22 महान हस्तियों विशेषज्ञों के 21 लेखों का संकलन है। पुस्तक में देश के प्रसिद्ध विद्वानों ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 12 वर्ष एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 8 वर्ष इस तरह से कुल 20 वर्षों तक मोदी की सोच और प्रदर्शन के विभिन्न पहलुओं को सामने लाया गया है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्य के सराहनीय पहलू पर फोकस किया गया है, ताकि आगे की पीढ़ी इन रास्तों से राष्ट्र निर्माण कर सकें। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास संभव है। इस पर भी उनकी विस्तृत सोच को दर्शाया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व के कारण ही भारत आज विश्व पटल पर अमेरिका और रूस के बाद तीसरे नंबर पर विराजमान हो चुका है। मोदी की छोटी-छोटी नीतियों से भारत में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है और देश सुशासन की और भारत चल पड़ा है।

मीडिया सेल के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने स्वागत संदेश रखा। तत्पश्चात उमाशंकर भारद्वाज एवं शिक्षा विभाग के संयोजक अशोक चौधरी ने अपनी बातें रखी और वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सावन वर्मा तथा आभार प्रदर्शन अधिवक्ता विष्णु साव ने किया।

इस दौरान लीलाराम भोजवानी, खूबचंद पारख , मधुसूदन यादव, अशोक चौधरी, विकास तिवारी, रमेश पटेल, विष्णु साव, कोमल सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, समाजसेवी व व्यापारीगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news