रायपुर

निगम को डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुण्ड में दशहरा आयोजन की जिम्मेदारी
03-Oct-2022 2:42 PM
निगम को डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुण्ड में दशहरा आयोजन की जिम्मेदारी

एनजीटी  एवं शासन के निर्देशों का दशहरा उत्सव में पालन करें- आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर। 
निगम  आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने  5 अक्टूबर को नगर के डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुंड में होने वाले सार्वजनिक दशहरा उत्सव के  आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था की है।  दशहरा मैदानों के समतलीकरण सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था उत्सव स्थलों सहित संबंधित मार्गो की सफाई व्यवस्था हेतु निगम अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौपते हुए निगम अधिकारियों की दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन एवं दुर्गा विजर्सन आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु प्रशासनिक समिति गठित कर दी है। इस समिति में अपर आयुक्त  अभिषेक अग्रवाल मो. नं. 9926195459,  सुनील चंद्रवंशी मो.नं. 7587202092, अरविंद शर्मा मो. नं. 9425259595, मुख्य अभियंता  आर.के. चौबे मो. नं. 7772044542 को सम्पूर्ण व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। दशहरा उत्सव / दुर्गा विसर्जन स्थल महादेव घाट खारून नदी पर स्थित विसर्जन कुंड में सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए एक समिति बनायी गयी है इस समिति में अधीक्षण अभियंता  बीआर अग्रवाल मो.नं. 9301953225, नगर निवेश विभाग  निषीकांत वर्मा मो. नं. 8349864868, जोन 8 कमिश्नर  नेतराम चंद्राकर मो. नं. 9826232214, जोन  6 कमिश्नर ए.के. हालदार मो. नं. 8718000011, जोन 1 कमिश्नर विनय मिश्रा मो. नं. 9826510068, ईई जल  बद्री चंद्राकर मो.नं. 9301953236 को सम्मिलित करते हुए आयुक्त ने समिति को दशहरा उत्सव / दुर्गा विसर्जन आयोजन हेतु शामियाना, लाईट, माईक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये गये है। इस समिति को जोन 8 जोन कमिश्नर नेतराम चंद्राकर द्वारा आवश्यक सहयोग किया जायेगा।

आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी ने दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन के दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एनजीटी एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देषों का पालन करने के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने डब्ल्यूआरएस, रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 2 को, रावणभाठा पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 6 को, चौबे कालोनी रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को, राजेन्द्र नगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 10 को, शंकरनगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 3 को एवं रामकुण्ड रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को सौपा है एवं संबंधित जोन कमिश्नर कार्य के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये है। जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड 19 गाईड लाईन का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश आयुक्त ने अधिकारियों को दिये है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news