कोरिया

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम सजीला प्रदेश महासचिव संजीव बने
03-Oct-2022 2:59 PM
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम सजीला प्रदेश महासचिव संजीव बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 3 अक्टूबर।
भारतीय युवा कांग्रेस कोरिया के नए जिला अध्यक्ष रामसजीला यादव और पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह काजू प्रदेश महासचिव बनाए गए है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष के चुनावी प्रणाली में केारिया जिले से राम संजीला यादव को जिला अध्यक्ष चुना गया।

जिसमें खास बात यह है कि पहली बार किसी ग्रामीण क्षेत्र के युवा को  इस पद पर चुनाव किया गया। युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बचरापोड़ी क्षेत्र से आते है जिससे कि उनके समर्थको में खुशी व्याप्त है। वही जिला उपाध्यक्ष संतोष, अब्दुल, जिला महासचिव नागेश्वर यादव, लवकुशसाहु, चंद्रकांत सिह निर्वाचित हुए इसी तरह पूर्व युकां जिला अध्यक्ष रहे संजीव सिंह काजू को इस बार प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी गयी।

उन्हे  पदेश महासचिव के रूप में निर्वाचित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन होने पर उनके समर्थकों व शुभचिंतकों ने पटाखे फोडक़र अपनी खुशी मनाई। गौरतलब है कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा इस बार अपने पदाधिकारियों के चयन के लिए ऑनलाईन प्रक्रिया के तहत चुनाव कार्य संपन्न कराया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news