बस्तर

गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
03-Oct-2022 3:40 PM
गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जगदलपुर, 3 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान विभाग जिला बस्तर द्वारा गांधी जयंती पर रविवार को स्वच्छ भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से किए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत दलपत सागर परिसर के आसपास साफ सफाई की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलपत सागर से राम मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं शहीद स्मारक जाकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे नारों के साथ जयंती मनाई।
जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा कि भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा व सामाजिक सरोकार से संबंधित विभिन्न अभियान चलाया जा रहा।

स्वच्छता अभियान विभाग जिला संयोजक राजा यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब गांव स्तर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाए। लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला मंत्री बाबूल नाग,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,महामंत्री संग्राम सिंह राणा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,विक्रम सिंह यादव,योगेश ठाकुर, आनंद झा,अभिषेक तिवारी,अमर झा, रोशन झा,संजय चंद्राकर, प्रेम यादव,अजय पॉल, डॉ योगेंद्र पराशर,रवि यादव,राजू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news