राजनांदगांव

वृद्धजन वट वृक्ष की तरह -हरिनारायण
03-Oct-2022 3:52 PM
वृद्धजन वट वृक्ष की तरह -हरिनारायण

निगम में बुजुर्गों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अक्टूबर।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नगर निगम व समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गत् दिनों नगर निगम सभागृह में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता एवं नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने वृद्धजनों का सम्मान किया।

इस अवसर पर बैनाबाई टुरहाटे, भागचंद साहू, दुलारीबाई साहू, राजेश गुप्ता चम्पू, सिद्धार्थ डोंगरे, शिव वर्मा, पूर्णिमा नागदेवे, चंद्रकला देवांगन, टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,  सुनिता फडऩवीस, मणिभास्कर गुप्ता, गगन आईच,  संजय रजक, केवल साहू, अवधेश प्रजापति,  सेवक उईके उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत  सुदेश कुमार सिंह,  बीएल ठाकुर,  भूपेन्द्र वाडेकर,  अशोक चौबे ने किया।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री धकेता ने  कहा कि वृद्धजन वट वृक्ष की तरह सभी को अपने में समेटने का कार्य करते हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री यदु ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में बुर्जुगों के बिना परिवार का कोई भी आयोजन सफल एवं पूर्ण नहीं होता। उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धजनों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि वृद्धजनों की आवश्यकता की पूर्ति हो सके और वे सम्मान से जीवनयापन कर सके।  इस दौरान अतिथियों एवं निगम पदाधिकारियों द्वारा वृद्धजनों का शाल व श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।  इस अवसर पर मोबाईल मेडिकल यूनिट एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण बीएल ठाकुर ने दिया।
 आभार प्रदर्शन भूपेन्द्र वाडेकर तथा संचालन  संजीव मिश्रा ने किया। इस अवसर पर वृद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news