राजनांदगांव

किसानों और पूर्व सैनिकों का सम्मान
03-Oct-2022 3:53 PM
किसानों और पूर्व सैनिकों का सम्मान

भाजपा ने मनाया सेवा पखवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अक्टूबर।
भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन जिला भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव द्वारा किसान मोर्चा सम्मान, पूर्व सैनिक सम्मान द्वारा मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित, पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू ने संबोधित किया। तत्पश्चात पूर्व सैनिक संतोष सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने संबोधित किया। भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव द्वारा शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। किसान मोर्चा से मुंशीराम उमराव कुमरदा, कृतलाल, मनबोध साहू छुरिया, लक्ष्मण साहू, श्रवण सिन्हा अंबागढ़ चौकी, अनिल वर्मा डोंगरगढ़ ग्रामीण, मनोहर गेडाम डोंगरगढ़ शहर, पुरुषोत्तम साहू, जयराम साहू राजनांदगांव उत्तर, गैदलाल साहू राजनांदगांव दक्षिण, गोरेलाल साहू, शारदा प्रसाद साहू घुमका, शिव प्रसाद साहू खैरागढ़ ग्रामीण, योगेश कुमार साहू राजनांदगांव ग्रामीण से सम्मानित किया गया।

इसी तरह पूर्व सैनिक सम्मान में एमआर डड़सेना, एयर फोर्स मास्टर वारंट ऑफिसर एपी.एल ठाकुर, प्रेमकुमार वैष्णव, गुमानदास साहू, उमेश कुमार गंगबेर, संजय पावार, आगेश्वर सिन्हा, नकुलराम साहू, युगल किशोर वर्मा, कुलेश्ववा साहू, सोहन सिंह चौहान, नरेंद्र कुमार, सावन कुमार वर्मा, चंदन सिंह, विनोद कुमार यादव, राकेश नील कुसुम को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव, सचिन सिंह बघेल, नीलू शर्मा, राजेंद्र गोलछा, सावन वर्मा, शिव वर्मा, हीरेंद्र कुमार साहू, ललिता कंवर, घासीराम साहू, संतोष सिंह, हेमलाल वर्मा, कुंभलाल साहू, मनीष सोनी, चेतन साहू, मोहरदास साहू, दुर्गा प्रसाद नायडू, टाकेश सिंह, टामेश्वर साहू, सुकृत दास साहू, डामनलाल साहू, गौरीशंकर गुरल्ले, देवानंद निर्मलकर, दीपक निर्मलकर, संतोष साहू, छबि यदु एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन घासीराम साहू एवं आभार प्रदर्शन सावन वर्मा ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news