दुर्ग

कांग्रेसियों ने मनाया गांधी जयंती
03-Oct-2022 4:03 PM
कांग्रेसियों ने मनाया गांधी जयंती

दुर्ग, 3 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर हिंदी भवन के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और साथ ही पदयात्रा करते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पहुंच कर उन्हें भी श्रद्धा सुमन नमन किया गया। विधायक अरुण वोरा ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा का प्रारंभ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा किया गया। यह भारत जोड़ो यात्रा दुर्ग शहर विधानसभा के हर बूथ पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की रीत नीत जन तक पहुंचा कर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल  की  सरकार की योजना वा उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का कार्य कांग्रेस जन भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम में विशेष   रुप से आरएन वर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, वरिष्ठ नेता शंकरलाल ताम्रकार, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, रत्ना नरमदेव, आनंद कपूर ताम्रकार,अनीता तिवारी, मीना मानिकपुरी, प्रीति साहू, संदीप बक्शी, राकेश दुबे व कांग्रेस जन बड़ी सं या उपस्थित रहे यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री सैय्यद अनीस रजा ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news