दुर्ग

सत्तीचौरा मंदिर शतचंडी पाठ
03-Oct-2022 4:04 PM
सत्तीचौरा मंदिर शतचंडी पाठ

दीया और बाती की दीपिका ने भी किया दर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 अक्टूबर।
श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर गंजपारा दुर्ग में क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर विगत 6 दिनों से चल रहे 9 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ में प्रतिदिन बढ़ते कर्म में सैकड़ों धर्मप्रेमी के साथ साथ राष्ट्रीय पार्टी के नेता, समाजसेवी, कलाकार एवं जिले के विद्वान पण्डित भी पहुँच रहे है।

यज्ञ के यज्ञाचार्य दिवाकर शास्त्री ने शतचंडी यज्ञ के विषय में संक्षिप्त बात बताईए उन्होंने बताया कि माता  ने महाकाली के रूप में राक्षसों का संहार किया, जिसका वर्णन मार्कंडेय पुराण में श्री दुर्गा सप्तशती नामक गंथ में वर्णित है। श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ को 108 बार करने को शतचंडीपाठ महायज्ञ कहा जाता है। पाठ को 1000 बार करने को सहस्रचंडी महायज्ञ कहा जाता है और पाठ को एक लाख बार करने पर लक्ष्यचंडी महायज्ञ कहा जाता है।

नव कुंडीय चंडी यज्ञ को सनातन धर्म में बेहद शक्तिशाली वर्णित किया गया है। इस यज्ञ से बिगड़े हुए ग्रहों की स्थिति को सही किया जा सकता है और सौभाग्य इस विधि के बाद आपका साथ देने लगता है। इस यज्ञ के बाद मनुष्य खुद को एक आनंदित वातावरण में महसूस कर सकता है। नव चंडी यज्ञ एक असाधारण, बेहद शक्तिशाली और बड़ा यज्ञ है, जिससे देवी मां की अपार कृपा होती है। सनातन इतिहास में कई जगह ऐसा आता है कि पुराने समय में देवता और राक्षस लोग इस यज्ञ का प्रयोग ताकत और ऊर्जावान होने के लिए निरंतर प्रयोग करते थे। समित्ति के मनोज भूतड़ा ने बताया को यज्ञ के 7वें दिवस भारतीय टेलीविजन की अभिनेत्री जिन्होंने स्टार प्लस पर चलने वाले दीया और बाती हम धारावाहिक से अपनी पहचान बनाई महिलाओं में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली दीपिका सिंह जो कि रोमन पार्क दुर्ग में अपनी प्रस्तुति देने आई थी वह श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में दर्शन करने एवं क्वांर नवरात्र पर्व आयोजित 9 कुंडीय शतचंडी यज्ञ में आहुति देने पहुँची। इसके साथ-साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल अपने पूरे परिवार के साथ एवं दीपांशु काबरा आईजी यज्ञ में आहुति देने एवं माता का दर्शन लाभ लेने पहुँचे।     

टीवी कलाकार दीपिका सिंह एवं सांसद विजय बघेल, दीपांशु काबरा, मनीष बंछोर  का समिति के सदस्यों द्वारा गुलदस्ता देकर एवं माता की चुनरी उठाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात समिति की महिला सदस्यों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news