महासमुन्द

कन्याओं को भोजन करा सामथ्र्य के अनुसार दक्षिणा-उपहार भेंट कहीं पर राम लीला का मंचन तो कहीं पर भंडारे का आयोजन जारी
04-Oct-2022 4:26 PM
कन्याओं को भोजन करा सामथ्र्य के अनुसार दक्षिणा-उपहार भेंट कहीं पर राम लीला का मंचन तो कहीं पर भंडारे का आयोजन जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 4 अक्टूबर।
ग्राम बिरकोनी में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर कल सोमवार को दुर्गा पंडाल सहित देवी मंदिरों में हवन पूजा हुआ। इसके बाद दोपहर दो बजे समस्त ग्रामीणों द्वारा कन्या पूजन किया गया। देवी स्वरूप कन्या को भोजन कराने के बाद लोगों ने नवरात्र उपवास का समापन किया। इसके बाद कन्याओं को उनके घर जाकर ससम्मान भोजन के लिए आमंत्रित किया। नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं को दुर्गा पंडाल में आसन पर बैठाकर सभी कन्याओं के पांव पखारे गए। वहीं कुमकुम से तिलक लगाकर माता के 9 रूपों में सजाया गया। आचार्य ने विशेष पूजा.अर्चना की। देवी को मनाने के लिए 56 भोग का भोजन कराया गया। जिसमें उपहार में नए वस्त्र, शिक्षा से संबंधित चीजें, नए जूते, चप्पल, शृंगार का सामान दिया गया। 

इस अवसर पर पर छोटी कन्याओं की पूजा परंपरा के अनुसार की गई। छोटी बालिकाओं का देवी का स्वरूप बहुत ही आकर्षक रहा। इनकी विशेष शृंगार करा श्रद्धालुओं ने पूजा की। अपने सामथ्र्य के अनुसार दक्षिणा के साथ उपहार भेंट किए। कन्या भोज का क्रम दोपहर से शाम तक चलता रहा।

ग्राम खरोरा में नवरात्रि के महाष्टमी तिथि पर विराजित दुर्गा पंडालों और देवी मंदिरों में विधि-विधान से हवन पूजन किया गया। इस दौरान मंदिरों पर दुर्गा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं समितियों द्वारा भंडारे व महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मुकेश चन्द्राकर,समिति के अध्यक्ष हेमू चन्द्राकर, निर्मला चन्द्राकर, कल्याण चन्द्राकर, विजयलक्ष्मी चन्द्राकर, ओंकार चन्द्राकर,मजू चन्द्राकर, गायत्री परिवार के महिला अध्यक्ष गीता चन्द्राकर के साथ अन्य मौजूद थे। 

बीते 30 वर्षों से लगातार बसना नगर के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में दुर्गा की प्रतिमा भव्य रूप विराजित की जा रही है। नवरात्रि में इन दिनों रोजाना दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पूरे 9 दिनों तक सुबह शाम महाआरती की जा रही है। यहां आज 9वें दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। साथ ही भव्य तरीके से प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
महासमुंद के ग्राम मचेवा में भी नवरात्रि पर्व के अवसर पर सोमवार से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यह लीला संगम मानस मंडली द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है। इस रामलीला का आनंद लेने बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहे हैं। लीला के तहत मुनि ।

कल दुर्गाष्टमी के अवसर पर सोमवार को देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हवन पूजन हुआ। सुबह नगर की कुल देवी मां महामाया,  शीतला, बरोंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की मौजदूगी में हवन-पूजन हुआ। नगर पंडित पंडित पंकज तिवारी ने विधिवत  हवन संपन्न कराया। इसमें नगर से बड़ी संख्या में भक्त शामिल थे। हवन करीब सुबह 10 बजे संपन्न हुआ।
 इसके बाद मां शीतला मंदिर में हवन  हुआ। शहर के दुर्गा पंडालों में भी देर शाम तक हवन का कार्यक्रम चलता रहा। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news