रायपुर

गांधी की जयंती मनाई
04-Oct-2022 8:06 PM
गांधी की जयंती मनाई

नवापारा-राजिम, 4 अक्टूबर। सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई गई। कार्यक्रम जुलुम के गांधी चौक में सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू जी का नवीन प्रतिमा का अनावरण विधि विधान से किया गया। भजन कीर्तन करते हुए बापूजी को पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, सर्वोदय जिलाध्यक्ष भेखराम साहू, मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू एवं परिक्षेत्र साहू समाज खोरपा अध्यक्ष बिरेंद्र साहू ने कहा कि लोगों को बापू के बताए हुए राह पर चलने की जरूरत है। महात्मा गांधी ने देश के विकास के बारे में सोचा। आज दुनिया गांधी जी के दर्शन में अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में लगे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news