राजनांदगांव

किसान कांग्रेस ने की 5 किमी पदयात्रा
06-Oct-2022 4:10 PM
किसान कांग्रेस ने की 5 किमी पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 अक्टूबर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम पेंड्री से खुड़मुड़ी तक 5 किमी की भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात समापन स्थल पर किसान कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला किसान कांग्रेस पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष मदन साहू के मार्गदर्शन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विधायक दलेश्वर साहू ने किसानों को किसान गमछा व मोमेंटो से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री जागेन्द्र पांडे, हरिओम सोनी सहित अन्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में विधायक दलेश्वर साहू ने कांग्रेस की मौजूदा सरकार की नीति, योजनाओं और संकल्पों पर चर्चा की। उन्होंने गौठान योजना सहित दूसरी योजनाओं से मिल रहे फायदों के बारे में जानकारी दी। प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि किसान हितैषी सरकार ने प्रदेश की दशा-दिशा बल दी। 15 वर्षों तक पूर्ववर्ती सरकार के गलत फैसलों ने राज्य की विकास बाधित किया। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों से ही पनपी थी। सौ वर्षों से ज्यादा पुराना यह राजनीतिक दल अपने भीतर न सिर्फ एक बड़ा इतिहास समेटे हुए हैं, बल्कि इस दल के नेताओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। आज देश में तुष्टिकरण हावी है।

कार्यक्रम में जिला किसान कांग्रेस के संरक्षक गुलाब वर्मा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामक्षत्री चंद्रवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंकज बांधव, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा गौकरण वर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता साहू अतिथि बतौर के रूप में शामिल थे। इसके अलावा वायएस बघेल, राजेंद्र वर्मा, जितेंद्र पाठक, संजू गौतम, आशीष मिश्रा, अमित मिश्रा, मुकेश चौधरी, दीपक सिंह, अजीत श्रीवास्तव, विकास सिंह, अनिमेष चंदन सहाय, लाल चुरेंद्र सिंह बघेल, चंदन सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मदन मोहन ने किया। स्वागत भाषण ब्लॉक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष जयचंद ठाकुर व ग्राम पंचायत के सरपंच मुराजध्वज द्वारा किया गया।

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम में जिला किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी योगेंद्र वैष्णव, दिलीप चंद्राकर, पुरुषोत्तम साहू, रवि चंद्रवंशी, जयचंद ठाकुर, चुम्मन साहू, दिनेश पुरानिक, नरेंद्र दास वैष्णव, शिशुपाल भारती, राजेंद्र साहू, दशरथ ठाकुर, आरिफ खान, रामदास चंद्रवंशी, टोमिन चंद्रवंशी, भुवाल साहू, पोहन साहू, भुनेश्वरी साहू व अन्य को नियुक्ति पत्र दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news