सरगुजा

लखनपुर में 1 दिन बाद दशहरा धूमधाम से मना
07-Oct-2022 8:10 PM
लखनपुर में 1 दिन बाद दशहरा धूमधाम से मना

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर,7 अक्टूबर।  लखनपुर में 1 दिन बाद दशहरा पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया और रावण दहन मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम मिनी साक्षरता स्टेडियम में रंग बिरंगे आतिशबाजी के साथ संपन्न कराया गया।

नगर पंचायत लखनपुर में स्टेट जमाने की परंपरा अनुरूप सभी जगह दशहरा पर्व संपन्न होने के उपरांत लखनपुर में 1 दिन बाद दशहरा पर्व मनाया जाता है। पुराने समय एवं आदि काल से यह परंपरा रही है कि अंबिकापुर महाराज को सलामी देने लखनपुर के राज परिवार सहित आम नागरिकों के द्वारा वहां जाते थे, जिसके कारण वहां के दशहरे के उपरांत लखनपुर में 1 दिन बाद दशहरा पर्व मनाया जाता है, यह परंपरा आज तक चली आ रही है।

वहीं दशहरा पर्व में मुख्य आकर्षण का केंद्र रावण दहन रहता है, जिसमें आसपास दूसरे जिले से भी लोग रावण दहन को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं, जिसका आयोजन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और रावण दहन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा समिति के लोगों के द्वारा काफी शानदार तरीके से कराया जाता है।

इस वर्ष का रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरजीत भगत मंत्री खाद्य एवं श्रमिक आपूर्ति सांस्कृतिक छत्तीसगढ़ शासन, कमलभान सिंह पूर्व सांसद, गुरप्रीत सिंह बाबरा राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष, आलोक दुबे पार्षद लक्ष्मी गुप्ता इरफान सिद्दीकी लाल चंद्र अग्रवाल विक्की अग्रवाल विजय अग्रवाल अरविंद अग्रवाल दिनेश साहू विशाल अग्रवाल राजेश जायसवाल दिनेश गुप्ता रोशन की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ कराया गया।

रावण दहन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के द्वारा स्वागत भाषण के दौरान समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया तथा लखनपुर इतिहास में 1 दिन बाद दशहरा पर्व के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई।
अमरजीत भगत ने बताया कि लखनपुर एक आस पास में इकलौता जगह है जहां सारे जगह दशहरा पर्व के उपरांत लखनपुर में दशहरा पर्व मनाया जाता है क्योंकि यह परंपरा आदि काल से चली आ रही है जिसे देखने के लिए काफी दूरदराज से लोग भी आते हैं और जिस तरह से पुरुषोत्तम पुरुष श्री राम जी ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त की, उन्हीं का अनुसरण करना चाहिए तथा दशहरा पर्व की सभी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई।

पूर्व सांसद का कमलभान सिंह ने कहा कि जिस तरह से लखनपुर वासियों के द्वारा और खास तौर पर रावण दहन समिति के द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और वह सभी बधाई के पात्र हैं और जिस तरह से यहां रंग-बिरंगे नाना प्रकार की आकर्षक आतिशबाजी की जाती है यह मेरी नजर में आसपास कहीं नहीं किया जाता जिससे कारण यहां लोग आकर्षित होकर काफी संख्या में जुड़ते हैं और दशहरा पर्व मुख्य रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के असत्य पर सत्य की विजय मनाया जाता है जिससे समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 गुरप्रीत सिंह बाबरा और पार्षद आलोक दुबे कृपा शंकर गुप्ता दिनेश साहू द्वारा भी क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व लखनपुर में 1 दिन बाद मनाया जा रहा है और आने वाला समय में और भी बेहतर करने की बात कही गई।

रावण दहन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, शंकर गुप्ता नरेंद्र पांडे सुरेश साहू विष्णु अग्रवाल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। लखनपुर में नवचेतना दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के अगुवाई में मां दुर्गा प्रतिमा और सन 1947 से स्थापित बाजार पारा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुर्रे सहित अन्य कमेटी के सदस्यों के द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा की शोभायात्रा गाजियाबाद एवं आतिशबाजी के साथ निकालकर देवतालाब में विसर्जित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news