कांकेर

छ: दिनी गढिय़ा महोत्सव 26 से, रोजाना होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम
13-Oct-2022 2:57 PM
छ: दिनी गढिय़ा महोत्सव 26 से, रोजाना होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 13 अक्टूबर।
इस वर्ष गढिय़ा महोत्सव का शुभारंभ दीपावली के बाद 26 अक्टूबर को किया जाएगा। छ: दिनों तक चलने वाले गढिय़ा महोत्सव का समापन 31 अक्टूबर को होगा। महोत्सव के दौरान रोजाना रात में धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजन समिती की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में तय किया गया कि गढिय़ा महोत्सव में इस वर्ष अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, माता का जगराता, अलका चंद्राकर का छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम, स्थानीय स्कूली बच्चों की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, लोकरंग अर्जुंदा कार्यक्रम के अलावा रायपुर के सैफ सोहेल का आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मेलाभाटा मैदान में रोजाना रात 8 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा सभी समाज, राजनैतिक दल तथा सभी वर्ग के लोग आपस में मिलजुल कर गढिय़ा महोत्सव का आयोजन करते हैं। इससे कांकेर में सामाजिक सौहाद्र बढ़ता है तथा अच्छा वातावरण तैयार होता है। इस परंपरा को कायम रखना है। कार्यक्रम स्थल में मंच तथा विशाल पंडाल आदि बनाने चर्चा की गई।

बैठक में जितेंद्र ठाकुर, नरेश ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, भरत मटियारा, ध्यानचंद् केवलरामानी, दिलीप खटवानी, राजा देवनानी, सुनील गोस्वामी, सोमेश सोनी, अरूण कौशिक, नरेश परिहार, सुरेश श्रीवास्तव, अविनाश नेगी, अशोक राठी, निर्मल माहेश्वरी, अखिलेश गंगापारी, शिवसिंह भदौरिया, डा कृष्णमूर्ति शर्मा, मनहरण शर्मा, राजकुमार पंजाबी, राजीव लोचन सिंह, विकास गुप्ता, मुरली लालवानी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news