गरियाबंद

भाजयुमो ने किया सीएम का पुतला दहन
14-Oct-2022 7:19 PM
भाजयुमो  ने किया सीएम  का पुतला दहन

नवापारा राजिम, 14 अक्टूबर। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देश पर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था,जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू बाजी कर हत्या के विरोध में भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका। भाजयुमो का कहना है कि आज वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा अपने चुनावी घोषणा में किए गए घोषणाओं को ना निभाते हुए छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इन सभी विषयों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा, नवापारा मंडल के द्वारा वर्तमान भूपेश सरकार का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ,जिला मंत्री परदेसी साहू, भाजयुमो प्रदेश आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ,वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, बॉबी चावला ,महामंत्री नवल साहू ,रूपेंद्र चंद्राकर, रेशम हुंदल,धीरज साहू,मुकुंद मेश्राम, मनीष देवांगन, हितेश मंडई, संजय साहू ,कैलाश तिवारी ,सौरभ जैन,रजत राजपूत ,प्रीतेश साहू ,वीरेंद्र साहू , राजू रजक, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन नीता युगल धीवर, प्रभा बाँसवार आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news