कांकेर

चलती बस में सोने की चेन खींची, 5 महिलाएं गिरफ्तार
16-Oct-2022 8:57 PM
चलती बस में सोने की चेन खींची, 5 महिलाएं गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 16 अक्टूबर।
महिला की सोने की चेन स्नेचिंग मामले में कांकेर पुलिस ने 5 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी महिलाओं के कब्जे से लुटी गई सोने की नेकलेस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुराग झा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस द्वारा चलती बस में सोने की नेकलेस स्नेचिंग करने वाले पांच महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ हबीबा बस में गोविंदपुर से अपने गांव हॉटकर्रा जाने हेतु 14 अक्टूबर के दोपहर तीन बजे रवाना हुई थी, बस में सवार होकर कुछ दूर जाते ही उसे आभास हुआ कि उसके गले में पहना हुआ सोने का नेकलेस किसी अज्ञात द्वारा खींच कर लूट लिया गया है, बस में भीड़ होने के कारण प्रार्थीया सोने का नेकलेस स्नेचिंग करने वाले आरोपी को नहीं पहचान पाई थी।

चैन स्नेचिंग का आभास होते ही प्रार्थीया बस में शोर करने लगी तथा चलते बस को माकड़ी चौक के पास रुकवाया एवं बस में सवार यात्रियों से पूछताछ किया उसके बाद सीधे आकर थाना कांकेर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना कांकेर में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कांकेर पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए तत्काल रवाना होकर हबीबा बस को रुकवा कर पूछताछ किया गया बस सवार यात्रियों के संबंध में जांच की गई।
 
बस के परिचालक एवं कंडक्टर से पूछताछ में ज्ञात हुआ की कांकेर बस स्टैंड से बस में एक साथ कांकेर से मरकाटोला जाने के लिए पांच महिलाएं सवार हुई थी, जो कि मरकाटोला तक टिकट लेने के बावजूद वे महिलाएं बस के मरकाटोला पहुंचने से पहले रास्ते में ही ग्राम मुरडोंगरी के पास बस से उतर गई थी।

प्रार्थीया से सोने के नेकलेस स्नेचिंग की घटना होने के कुछ देर बाद ही बस से बीच रास्ते में उतरी पांच संदिग्ध महिलाओं के संबंध में विवेचना के दौरान पुलिस को जो जानकारी प्राप्त हुई, उस जानकारी के आधार पर कांकेर पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उक्त संदिग्ध महिलाओं की पतासाजी प्रारम्भ किया गया सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया रात्रि में संदीग्ध महिलाएं मकड़ी चौक पास एक टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर कांकेर की ओर आती दिखाई देने पर कांकेर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध महिला आरोपियों का फॉलोअप करते पता साज़ी प्रारंभ किया।

 पतासाजी के दौरान महिलाएं बस स्टैण्ड कांकेर में एक साथ बस के इंतजार करते मिलीं जिनसे पूछताछ किया गया, संदिग्ध महिलाएं पुलिस को गोलमोल जवाब देकर बच निकलने का प्रयास करती रही पर पुलिस द्वारा दक्षता से पूछताछ कर संदिग्ध महिलाओं की तलाशी कराई गई तलाशी में पांचों महिलाओं की संयुक्त आधिपत्य के बैग के अंदर तंबाकू की डिब्बे में छुपा कर रखा हुआ प्रार्थीया से लूटा गया सोने का नेकलेस बरामद हुआ।
पांचों आरोपी महीला के द्वारा अपराध की स्वीकारोक्ति करने और उनके संयुक्त आधिपत्य से लुटी गई सोने की नेकलेस बरामद होने पर आरोपी  ठुठो बाई गिरी गोस्वामी उम्र 40 वर्ष,  लोहरीन बाई गिरी गोस्वामी  उम्र 45 वर्ष,  राम बाई गिरी गोस्वामी उम्र 38 वर्ष, दूज बाई गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष, अंजलि गिरी गोस्वामी ठिहाईभाटा थाना बांगो जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार की गई आरोपी महिलाएं जिला कोरबा के क्षेत्र की रहने वाली है, पुछताछ में उक्त आरोपी महिलाओ ने कांकेर में आने का कोई समुचित कारण भी नहीं बताया, जिससे यह स्पष्ट हुआ है की ये महिलाएं चोरी जैसी वारदातों को घटित करने कांकेर क्षेत्र में आई थी जिनके संबंध में उनके निवास से संबधित पुलिस थाना से संपर्क कर जानकारी एकत्र किया जा रहा है।  गिरफ्तार उक्त महिला आरोपियों चोरी जैसे अपराधिक मामलों में सलिप्त रहने की जानकारी प्राप्त हुई है।

आरोपिया अंजलि गिरी गोस्वामी ठिहाईभाटा पूर्व में चेन स्नेचिंग के मामले में अंबिकापुर थाने से अभियोजित की जा चुकी है, जेल से उक्त संबंध में भी विवेचना की जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news