बालोद

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
17-Oct-2022 3:19 PM
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद,  17 अक्टूबर। 
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत लाल वर्मा के प्रथम बालोद आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
अभिनंदन कार्यक्रम में  प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष शांतनु साहू, बालोद जिला के प्रभारी श्री शिव चंद्राकर, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू,  छ.ग. भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, गुंडरदेही के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू , सहित जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता् मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर वन्देमातरम गायन के साथ की गई।

कुर्मी भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग का ध्यान रखते हुए, उनके विकास के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया है। आयोग की सिफारिशों के आधार पर पिछड़ा वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी में 27 प्रतिशत का आरक्षण मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य की भूपेश सरकार ने विधानसभा में तो प्रस्ताव पारित कर दिया, लेकिन पिछले दरवाजे से उस पर स्टे लगवाने का कार्य भी किया। ऐसी दोहरी नीति को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से लोगों तक पहुँचाना है। उन्होंने आगामी  महीने में मोर्चा द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने अन्य पिछड़ा वर्ग के छोटे छोटे समाज के लोगों को पार्टी से जोडऩे की आवश्यकता की बात कही ताकि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम को प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने अपने सम्बोधन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु साहू, तथा मोर्चा के जिला प्रभारी शिव चंद्राकर ने भी संबोधित किया।

अपने स्वागत भाषण में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने कहा कि लम्बे राजनीतिक अनुभव, सरल-सहज व्यक्तित्व के धनी भरत वर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पिछड़ा वर्ग मोर्चा एक नई ऊर्जा के साथ नई गति से कम करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष बालोद द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया जिसका वाचन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र देशमुख ने किया।
 कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश कटझरे ने तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सोनी ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news