गरियाबंद

गौ माता की सेवा में अग्रणी भूमिका यादव समाज की-धनेन्द्र
28-Oct-2022 10:12 PM
गौ माता की सेवा में अग्रणी भूमिका यादव समाज की-धनेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा, 28 अक्टूबर। नगर के साहड़ा देव स्थल में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मातर महोत्सव का आयोजन नगर झेरिया यादव समाज के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक धनेन्द्र साहू ने सर्वप्रथम भगवान साहड़ा देव एवं श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि यादव समाज प्राचीनकाल से ही बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ मेहनती समाज है। भगवान श्री कृष्ण के वंशज होने के साथ ही गौ माता की सेवा में अग्रणी भूमिका यादव समाज की रहती है।

दीपावली का हमारा यह पारम्परिक ऐतिहासिक पर्व आज पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति परंपरा को एक तीव्र गति मिल रही प्रदेश में तीज त्यौहार हरेली उत्सव दीपावली पर्व जैसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ी सभी त्यौहारों में स्वयं शामिल होकर छत्तीसगढ़ की परंपरा को लगातार सम्मान देने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

 यादव समाज के एल्डरमैन रामा यादव, शंकर यादव,  निर्माण यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंग, कामता यादव, राजू यादव, जगदीश शर्मा, बिसहत यादव लक्ष्मीनारायण यादव, कलेन्द्री यादव, उमेश यादव मंडल अध्यक्ष उषा यादव, सुनीता यादव, राजेश्वर यादव, रामरतन निषाद, मेघनाथ साहू, रमेश साहू , लच्छी साहू भागवत साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी कार्यक्रम में मौजुद रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी 56 भोग का वितरण किया गया उपस्थित सभी लोगो ने प्रसादी ग्रहण की तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news