बलरामपुर

एक ही दिन में 10 से अधिक को कुत्तों ने काटा, दहशत
31-Oct-2022 7:58 PM
एक ही दिन में 10 से अधिक को कुत्तों ने काटा, दहशत

रामानुजगंज, 31 अक्टूबर। नगर के वार्डों में एक ही दिन में 10 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा। कुत्तों ने 4 मासूम व एक महिला सहित 10 से अधिक लोगों को काटा, जिनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

रविवार को दोपहर से कुत्ता काटने से घायल मरीजों के अस्पताल आने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। कई बार पहले भी कुत्तों के द्वारा लोगों को काटा गया है, परंतु रविवार तो कुत्तों के आतंक से पूरा नगर थर्रा गया। घायलों में कृष्णा कुशवाहा उम्र 9 वर्ष,पलक उम्र 9 वर्ष, वहीदा खातून उम्र 45 वर्ष, सूरजमल उम्र 17 वर्ष, वीरेंद्र कुमार 51 वर्ष, वंश कश्यप उम्र 10 वर्ष शिवम कुमार उम्र 9 वर्ष,पीयूष सोनी उम्र 12 वर्ष रविवार को पागल कुत्ते के द्वारा काट लिया गया था जो स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। घायलों में कई गंभीर रूप से भी कुत्ता काटने से घायल हो गए थे, जिसके लिए ईमोग्लोबिन इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध नहीं था जिन्हें बलरामपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news