कवर्धा

छत्तीसगढ़ की अन्तरराज्यीय सीमा चिल्फी में साढ़े 4 लाख का अवैध धान और ट्रक जब्त
01-Nov-2022 3:38 PM
छत्तीसगढ़ की अन्तरराज्यीय सीमा चिल्फी में साढ़े 4 लाख का अवैध धान और ट्रक जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 1 नवंबर।
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर शुरू होने वाले धान खरीदी के ठीक 48 घंटा पहले प्रदेश के अंतरराज्यीय सीमा कबीरधाम जिले की चिल्फी पर धान के अवैध परिवहनों पर कार्रवाई करने में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त मॉनिटरिंग टीम ने देर रात ट्रक से साढ़े 4 लाख का धान जब्त किया है।

अन्तरराज्यीय सीमा की निगरानी के लिए गठित जिला स्तरीय संयुक्त मॉनिटरिंग टीम ने देर रात संदेह के आधार पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 3634 को अकस्मात रूकवार जांच की। जांच में ट्रक में लोड 721 बोरा 215 क्विंटल धान मिली। पूछताछ में ट्रक के वाहन चालक ने धान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी और न ही उनसे यह भी बताया पाया कि धान कहा से कहा ले जाना है। उनके पास मंडी लाइसेेस से संबंधित कोई दस्तावजे भी नहीं मिला।
जब्त धान की बाजार मूल्य 4 लाख 60 हजार रूपए आंकी गई है। जिला खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम व टीम द्वारा जब्त धान का चिल्फी थाने की अभिरक्षा की रखवाई गई है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में बससे अधिक दर पर धान खरीदी शुरू होने से पहले राज्य के सीमावर्ती अन्य राज्यों से बड़ी मात्रा में धान का अवैध परिवहन करने की जानकारियां लगातार मिल रही थी।

कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा छत्तीसगढ़ के मध्यप्रदेश की सीमा से लगे कबीरधाम जिले में अन्य राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए जिले के 12 अंतरराज्यीय सीमा पर बैरियर बनाए गए है। इसके अलावा अन्य अंधरूनी मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि जिले के 12 अन्तरराज्यीय सीमा बोड़ला विकासखण्ड में 11 और पंडरिया विकासखण्ड में एक चेक पोस्ट बनाए गए है।
अन्तरराज्यीय सीमा पर बनाए गए बैरियरों में बोड़ला विकासखण्ड के खारा, पंडरिया, भेलवाटोला, बरेण्डा, सिवनीखुर्द, सिवनीखुर्द दो, तरमा, बरबसपुर, झलमला,चिल्फी, तरेगांव जंगल और पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पोलमी शामिल हैं।    
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news