गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल का स्मरण किया
02-Nov-2022 2:48 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल का स्मरण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस को पूर्व प्रधानमंत्री  स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप मनाया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य के 22वां स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने अटल जी को स्मरण  किया। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज जो हमारे पते पर छत्तीसगढ़ लिखा हुआ है, वह परम श्रद्धेय अटल बिहारी जी की देन है। हमारे राज्य का विकास का श्रेय परम श्रद्धेय अटल जी को जाता है। लोक, कला व संस्कृति का गढ़ छत्तीसगढ़ का आज विश्व में एक अलग पहचान बना हुआ है।

इस अवसर पर विजय गोयल, परदेसी राम साहू, वरिष्ठ पार्षदगण प्रसन्ना शर्मा, बाबी चांवला, भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, नवल साहू, मुकुंद मेश्राम, भूपेंद्र सोनी, धीरज साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, नीता युगल धीवर, हितेश मंडई, कैलाश तिवारी, संजय साहू, तुकाराम साहू, रवि साहू, इमरान सोलंकी, प्रितेश साहू, वीरेंद्र साहू, रजत राजपूत, सरोज साहू, शांति साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news