कवर्धा

पहले दिन 19 केन्द्रों में 44 किसानों ने बेचा धान
02-Nov-2022 6:47 PM
पहले दिन 19 केन्द्रों में 44 किसानों ने बेचा धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 2 नवम्बर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व प्रारंभ हो गया है। पहले दिन जिले के 19 धान खरीदी केन्द्रो ंमें 44 किसानों ने धान बेचा।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज धान खरीदी के पहले दिन जिले के लालपुर कला, खैरबनाकला, सोनपुरी रानी सागर और पिपरिया सहित विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का अवलोकन किया। धान खरीदी के पहले दिन किसानों के चेहरे में धान खरीदी के महापर्व को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

समिति प्रबंधकों एवं अध्यक्षों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की विविधत पूजा अर्चना कर धान खरीदी का महापर्व मनाया गया। कलेक्टर श्री महोबे ने भी अवलोकन के दौरान लालपुर कला में विविधत पूजा अर्चना में शामिल हुए।

कलेक्टर श्री महोबे ने सर्मथन मूल्य पर पहले दिन धान बेचने आए सभी पंजीकृत किसानों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।  कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 1 नवम्बर से हो गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 90 सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 103 धान उपर्जान केन्द्र बनाए गए हैं।

 जिसके माध्यम से जिले के सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। इस वर्ष जिले में 1 लाख 22 हजार 332 किसानो ने अपना पंजीयन कराया है। उन्होने कहा कि जिले में शांति पूर्ण एवं  सुचारू रूप से धान खरीदी कराने के लिए जिले के सभी 103 उर्पाजन केन्द्रों में एक-एक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाए गए है, जो अपने-अपने उर्पाजन केन्द्रों में शांति एवं सुचारू रूप से धान खरीदी कार्यों का संपादित कराएंगे। इसके अलावा किसानों को उनके धान बेचने में होने वाली सभी तकनीकि खामियों एवं त्रुटियों को सुधार कराने के लिए उन्हे जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। किसी भी किसानों को अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन स्तर पर सभी त्रुटियों से सुधार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिसमें सबंधित एसडीएम, तहसीलदार और पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने ठीक एक दिन पहले कबीरधाम जिले के 19 धान खरीदी केन्द्रो ंमें 44 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन लिया था। वहीं किसान टोकन तुहर हाथ ऑन लाईन एप्स के माध्य से आज पांच किसानों ने टोकन प्राप्त कर धान बेचने आए थे।  इन किसानों से पहले दिन 1 हजार 466 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news