बिलासपुर

सडक़ों की मरम्मत का कलेक्टर ने लिया जायजा
03-Nov-2022 6:26 PM
सडक़ों की मरम्मत का कलेक्टर ने लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा),  3 नवंबर। सडक़ों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थल निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर  सौरभकुमार ने आज कोटा विकासखण्ड की सडक़ों का जायजा लिया। उन्होंने कोटा सिटी लिंक रोड में पैच मरम्मत के काम का निरीक्षण किया।

लगभग दो किलोमीटर में मरम्मत का कार्य मंगलवार को शुरू हुआ था, जो कि आज पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने सडक़ पर कुछ दूरी चलकर यह देखा कि कौन सी मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। सडक़ की थिकनेस कितनी है। उन्होंने ठेकेदार से पूछा कि इमल्सन क्यों डाला जाता है।

एसडीओ लोक निर्माण अहमद दानिश ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तेज गति से सडक़ों के सुधार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो किलोमीटर लम्बाई की आमने पहुंचमार्ग में सुधार का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। गुरुवार से कोटा लोरमी पण्डरिया मार्ग पर मरम्मत का काम शुरू किया जायेगा।

कलेक्टर ने कहा कि सुधार तो हो लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाये। उन्होंने सडक़ का उपयोग करने वाले कुछ ग्रामीणों से चर्चा भी की।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एवं ठेकेदार भी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news