बीजापुर

छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर बिफरे युवा कांग्रेसी, भाजपा सहप्रभारी का फूंका पुतला
04-Nov-2022 8:08 PM
छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर बिफरे युवा कांग्रेसी, भाजपा सहप्रभारी का फूंका पुतला

बीजापुर में युकां ने किया विरोध प्रदर्शन

बीजापुर, 4 नवंबर। प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी नितिन नवीन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किये जाने से नाराज बीजापुर में युवा कांग्रेस नितिन नवीन का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की है।

 प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी नितिन नवीन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी पर की गई टिप्पणी से नाराज प्रदेश युवा कांग्रेस ने इसे छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान माना है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर बीजापुर में युवा कांग्रेस नेता एजाज सिद्दीकी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी नितिन नवीन के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला दहन किया गया।

 युवा कांग्रेस नेता एजाज सिद्दीकी ने बताया कि भाजपा के सहप्रभारी छतीसगढ़ के प्रभार में होने के बावजूद उन्होंने यहां की संस्कृति व छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है, जो कतई बर्दाश्त नहीं हैं। वहीं उनके बयान पर छत्तीसगढ़ भाजपा भी मुहं बंद कर मौन समर्थन दे रही हैं।

एजाज ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ महतारी व यहां की संस्कृति से भाजपा प्रभारी नितिन नवीन को इतनी परेशानी है तो उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी के पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस दौरान युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे, राजू सिंह, रमन पाल, चंद्रकांत सोरी, देवराज झा, हसनैन अली बेग, सिद्धार्थ यालम, राजेश वासम, देवांशु झाड़ी, सुमीत कुमार, राहुल लम्बाड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news