कांकेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 नवंबर। कांकेर पुलिस ने निशानहर्रा में ग्रामीण की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी राय सिंह मंडावी निसानहर्रा खासपारा थाना कांकेर ने 2 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी 1 नवंबर को प्रार्थी करीबन शाम को 4 बजे के मृतक भानूराम मंडावी के घर तरफ से वापस आ रहा था, प्रार्थी ने मृतक के घर का दरवाजा खुलाहुआ देखा,और मृतक को आवाज लगाते हुए घर में घुसा तो भानूराम मंडावी अपने घर के अंदर कमरे में अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक भानूराम मंडावी के गले में धारदार हथियार से कटने का निशान दिख रहा था। भानूराम मंडावी को अज्ञात व्यक्ति धार दार हथियार से मेरे गले में वार कर उनकी हत्या कर दिया है।
जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से जानकारी एकत्र किया गया। पूछताछ में पता चला कि मृतक का अपनी पत्नी सितारों बाई से अक्सर झगड़ा विवाद होता रहता था। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी सितारों बाई (45 वर्ष) निशानहर्रा की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
मृतक की पत्नी ने भानु राम मंडावी की हत्या करने की स्वीकारोक्ति करते हुए बताया कि उसका पति भानू राम शराब पीकर, मारपीट करने से परेशान होकर घर में पड़े कुल्हाड़ी से अपने पति भानू राम मंडावी की 1 नवंबर को हत्या कर दी।
घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को घर में छोड़ कर तथा हत्या करने से आरोपीया के पहने हुए रक्त लगे अपने साड़ी को घर में छुपा कर आरोपीया खेत में जाकर बैठी रही, उसके बाद रात करीब 9 बजे घर वापस आई और लोगों को मृतक भानू राम नेताम की किसी व्यक्ति द्वारा हत्या करने की बात बताई थी।
आरोपियों द्वारा घटना की स्वीकारोक्ति करने पर आरोपीया सितारों बाई को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीया के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं घटना के समय आरोपिया द्वारा पहनी हुए कपड़े जिसमें मृतक का खून लगा हुआ को जब्त किया गया हैं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।