कवर्धा

घोंघा में संकुल स्तरीय खेल में 200 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
07-Nov-2022 3:25 PM
घोंघा में संकुल स्तरीय खेल में 200 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

खेल जीवन का अभिन्न अंग है-खान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 7 नवंबर।
शिक्षा विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं की शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रतिवर्ष खेलों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में विकासखंड के घोंघा संकुल में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा का आयोजन  हाईस्कूल मैदान में किया गया ।

प्रतियोगिता में कबड्डी खो-खो फूगड़ी एथलेटिक्स में दौड़ 100 200 400 मीटर बोरा दौड़ रिले रेस मटकी दौड़ ललित कला में चित्रकला रंगोली कलश सजाओ विज्ञान मॉडल कबाड़ से जुगाड़ बौद्धिक स्पर्धा में शतरंज सुलेख श्रुति लेख कर्सिव राइटिंग एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सामूहिक नृत्य नाटक आदि 26विधाओं का आयोजन किया गया।

क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर कुल 8 स्कूल- घोघा मंडला टोला,जैता टोला, खैरबना सुकवा पारा के विद्यालय शामिल रहे। खेल के पहले दिन प्राथमिक स्तर के सभी एकल खेल एवं माध्यमिक स्तर के सभी सामूहिक खेल आयोजित किए गये।

कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजमत उल्लाह खान दयाल सिंह मरावी रामफल यादव नगर पंचायत पार्षद विसर्जन धुर्वे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में अतिथि अजमत उल्लाह खान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। खेल जीवन का अभिन्न अंग है।

उन्होंने कहा कि खेल से हमें अनुशासन सहयोग सहभागिता एवं एकजुटता का ज्ञान प्राप्त होता है, खेल के क्षेत्र में भी छात्र छात्राओं को अपने भविष्य को संवारने का मौका मिलता है। आज खेल के स्तर में अपने प्रदर्शन से छात्र-छात्राएं अपने गांव शहर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस तरह खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेल के माध्यम से आप लोग भी अपने गांव क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। खेलकूद कैरियर निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है, इसीलिए सरकार द्वारा खेलकूद को बढ़ावा देते हुए बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है।

श्री खान के द्वारा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मे प्राथमिक शाला में पहले स्थान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जैताटोला व दूसरे स्थान पर घोंघा तथा माध्यमिक स्तर में पहले स्थान पर खैरबना वदूसरे स्थान पर  जैताटोला के प्रतिभागियों सहित स्पर्धा में भाग लिए। सैकड़ों छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में संकुल समन्वयक संतोष जंघेल संकुल प्राचार्य रामकुमार बघेल क्रीड़ासंचालक की भूमिका में अरुण श्रीवास्तव के अलावा सहयोगी में हेमंत सोनी गणेश पाटिल राजेश साहू परशुराम पाटिल सतीश गुप्ता सुशील टोन्द्रे धनेश्वरी सवीना परवीन अलका खान सहित संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news