बालोद

रैंप वॉक विधायक संगीता सिन्हा के साथ, महिलाओं का निखार मन से उनके शरीर तक एक समान
09-Nov-2022 4:01 PM
रैंप वॉक विधायक संगीता सिन्हा के साथ, महिलाओं का निखार मन से उनके शरीर तक एक समान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद,  9 नवंबर। 
बालोद शहर के महादेव भवन में कल बालोद ब्यूटी परिवार जो कि एक ब्यूटी से जुड़े महिलाओं का समूह है उनके द्वारा बालोद ब्यूटी परिवार सेमिनार का आयोजन किया गया। यहां पर मुंबई से ब्यूटी हेयर एक्सपर्ट छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु राज श्रीवास सहित पूरे बालोद जिला सहित आसपास से युवतियां एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

इस दौरान सभी को महिलाओं से जुड़े सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य ऐसे विषयों की निशुल्क जानकारी दी गई, जो उनके लिए और उनके आत्मसम्मान से लेकर स्वाभिमान एवं स्वरोजगार के लिए काफी जरूरी है। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा कुछ अलग अंदाज में नजर आईं।

विधायक ने किया रैंप वॉक
विधायक संगीता सिन्हा ने इस दौरान ब्यूटी शॉप के कार्यक्रम में रैंप वॉक किया और वहां मौजूद युवतियों और महिलाओं को काफी प्रोत्साहित किया। उनका रैंप वॉक देख महिलाएं काफी प्रसन्न हुईं और लोगों ने इसे जिले का सबसे खूबसूरत रैंप वॉक कहा इस दौरान पूरा हॉल उनके रैंप वॉक के बाद तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

ज्ञात हो कि स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा अपने एक्टिविटी को लेकर महिलाओं के लिए आइकन बनकर सामने आ रही है उनका व्यक्तित्व का विस्तार तेजी से हो रहा है।

महिलाओं का श्रृंगार
विधायक संगीता सिन्हा ने इस दौरान कहा कि महिलाओं का श्रृंगार उनके मन से लेकर उनके शरीर तक एक समान होता है महिलाओं को समझने की जरूरत होती है उन्होंने वहां मौजूद ब्यूटीशियन को कहा कि आप सब महिलाओं को खूबसूरत इसलिए बनाते हैं क्योंकि आप खुद खूबसूरत हैं और यह भी एक बड़ा काम है उन्होंने कहा आज हर महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाती है और इसका यह अर्थ नहीं है कि हम इससे सुंदर दिखे उन्होंने कहा कि चेहरे के निखार के साथ ही खुले आसमान में उडऩे की उर्जा भी महिलाओं को मिल रही है उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है महिलाएं सलून जाकर कुछ लम्हे अपने सुकून के बिताना चाहती है उन्होंने कहा की ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

400 प्रतिभागी हुए शामिल
इस आयोजन में लगभग 400 प्रतिभागी शामिल हुए ब्यूटीशियन बालोद ब्यूटी परिवार से खुशबू साहू ने कहा कि मैं मुंबई से शाहनवाज से और छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु राज श्रीवास भी शामिल हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि महिलाओं को हम सुंदरता के कई सारी ऐसे टिप्स है उनको फ्री में दिए जा सके और एक यूनिटी बन पाए हम सब लोगों के बीच और यह आयोजन भी काफी सफल साबित हुआ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news