बिलासपुर

19 प्रधान आरक्षक पदोन्नत
09-Nov-2022 4:42 PM
19 प्रधान आरक्षक पदोन्नत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 9 नवंबर।
पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने रेंज के 19 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है।
इनमें बिलासपुर के राकेश तिवारी, धारा सिंह, भरत चंद्रवंशी, इंद्रदेव यादव, देवी लाल यादव तथा अशोक मिश्रा, जांजगीर के नजरियुस एक्का, ईश्वरी साहू, सुखदास सुमन, केशव साहू और लक्ष्मण महानदिया शामिल है।
रायगढ़ के बाल कृष्ण डनसेना, देवनंदन साहू तथा राकेश कुमार शर्मा, सक्ती के लाला राम तथा मुंगेली के दिलीप कुमार और घनश्याम सिंह भी प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नत किए गए हैं। इनकी पदस्थापना का आदेश अलग से निकाला जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news