मोहला मानपुर चौकी

कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
09-Nov-2022 8:03 PM
कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

10 किमी निकाली भारत जोड़ो यात्रा  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 9 नवंबर।
भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक के ग्राम मुल्हेटीटोला से कलकसा, लेडीजोब, बोईरडीह, घावडेटोला होते हुए आडेझार तक पदयात्रा कर कांग्रेस के भूपेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी की अगुवाई में बुधवार को मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। विधायक के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुल्हेटीटोला से आड़ेझार तक पदयात्रा की। यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जिला पंचायत संदस्य बिरेन्द्र मसिया, जनपद सदस्य अनूर गोआर्य, जनपद सदस्य खोमेन्द्री गांवरे, सरपंच गीता सुधाकर, रामेन्द्र गोआर्य, आसिफ  अली, राजकुमार ध्रुर्वे, योगेश पटेल, सीताराम धनंजय, बिटटु रब्बानी, अफसान खान, गोलू खान, पिन्टू तिवारी, डेरहाराम मेश्राम सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news