बलरामपुर

अवैध धान को रोकने प्रशासन सख्त, 364 बोरा धान जब्त
12-Nov-2022 7:45 PM
अवैध धान को रोकने प्रशासन सख्त, 364 बोरा धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर 12 नवम्बर।
अवैध धान को रोकने प्रशासन सख्त है, तहसीलदार रामचंद्रपुर की 3 कार्रवाई में 364 बोरा धान जब्त किया।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-2023 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवम्बर से प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदा जा रहा है, कलेक्टर  विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में सीमावर्ती क्षेत्रों में कोचियों एवं दलालों के माध्यम से अवैध रूप से धान की आवक को रोकने के लिए जांच नाकों की स्थापना की गई है, तथा उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज गौतम सिंह के निर्देशन में रामचन्द्रपुर तहसीलदार विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में उडऩदस्ता दल ने गश्त के दौरान ग्राम तालकेश्वरपुर निवासी कृष्णा यादव द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से 100 बोरी अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था, तथा उडऩदस्ता टीम को देख चालक रास्ते में ही पूरे धान को गिराकर भाग निकला, दल द्वारा धान की बोरियों को जप्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम तालकेश्वरपुर के ही संजय गुप्ता के पास से 60 बोरी, ग्राम सिलाजू निवासी जीनाथ सिंह के कब्जे से 204 बोरी धान का अवैध भण्डारण को उडऩदस्ता दल ने जब्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news