बीजापुर

एपीएस में 4 दिनी बाल महोत्सव, दिखाये हुनर, 300 बच्चों ने लिया हिस्सा
15-Nov-2022 9:45 PM
एपीएस में 4 दिनी बाल महोत्सव, दिखाये हुनर, 300 बच्चों ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 15 नवंबर।
नगर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम संस्था अंकुर पब्लिक स्कूल के चार दिवसीय बाल महोत्सव के आयोजन में बच्चों ने अपने हुनर का भरपूर जलवा दिखाया और आकर्षक पुरस्कार जीते।

बाल दिवस के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय आयोजन में 300 से ज्यादा बच्चों ने 30 प्रतियोगिताओ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद जाकिर खान अंकुर फाउन्डेशन के अध्यक्ष श्रीमती रूबिना परवीन प्राचार्य, श्रीमती रश्मि मिश्रा ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों से नेहरू जी के जीवन आर्दशो को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओ को ट्राफी, शील्ड एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। 

विजेताओं में फैंसी ड्रेस (प्री प्रायमरी) वैदिक भोई, सानवी ठाकुर फैसी ड्रेस (प्रायमरी) सांची भोई, पी. आध्या, हर्ष रामटेके फैंसी ड्रेस (हायर सेकेण्ड्री) रिषभ डोंगरे, रूचिका आईला। राईटिंग कॉम्पिटिशन (जुनियर हिन्दी) में गेलमनी मौर्य, रेशम हेमला, राईटिंग कॉम्पिटिशन (सिनियर) साक्षी मरकाम, अंकिता कुरसम राईटिंग कॉम्पिटिशन (अंग्रेजी) जुनियर प्राची हेमला, मोहम्मद शाकिब, राईटिंग कॉम्पिटिशन अंग्रेजी (सिनियर) रूचिका आईला, इशिता सेमल। निबंध प्रतियोगिता गायत्री गुरला, जिनेद एण्ड्रिक, रिषभ डोंगरे। चित्रकला में पल्लवी राव, किंजल लिंगम, हर्षिता जागर, नैन्शी पटेल, पायल सलाम। रंगोली साक्षी समूल, सोनी गुरला समूह, रेशमा हेमला समूह। मेहंदी रिया साहू, हुमैरा खान। दौड़ (बालक नर्सरी) जयेश वासम, डिमांशु दुर्गम दौड़ (बालिका नर्सरी) जैक्लिन एक्का, वंशिका,,   मैढक दौड़ (बालक) ईशांत पोरतेक, नयन जुमार, मेढक़ दौड (कन्या) दीपिका कश्यप, ईशिका झाड़ी। 

कुर्सी दौड़ (बालक) विहान जुमड़े, चिराग मण्डल, शोर्य केवर्त, देवांश सलाम कुर्सी दौड़ (कन्या) हितिक्षा, जिज्ञिस्या पिरला, रिया वासम, अनन्या यादव स्लो साईकल रैस (बालक सिनियर) अजय कुरसम, कबीर खान स्लो साईकल रैस (कन्या सिनियर) साक्षी मरकाम, ईशिता सेमल खो-खो बालिका संस्कृति चौहान गु्रप, रश्मि गु्रप, खो-खो बालक सुमन तेलम गु्रप, वासु केला गु्रप व्हालीवॉल अजय कुरसम गु्रप। कबडडी (सिनियर बालक) राहुल शर्मा गु्रप कबडडी (बालक जुनियर) सौरभ तेलम गु्रप कबडडी (बालिक जुनियर) पूजा कलमू, कबडडी (बालिका सिनियर) एंजेलिना हाई गु्रप। गोला फेंक अशोक नक्का, दर्शिल उप्पल, अमिष भगत। तवा फेंक युवराज मरकाम, अंकिता कुरसम, सिदाद्ध गुज्जा। रस्स खींच ओम कुमारी गु्रप, साक्षी गु्रप, सुमन तेलम गु्रप, विशाला चेरपा गु्रप । आनंद मेला व्यंजन प्रतियोगिता में संस्कृति चौहान, सिद्धार्थ गुज्जा, एंजेलिना हाई, दुर्गा सात्विका रेडडी, राहुल शर्मा गु्रप ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर सभी बच्चों को संस्था द्वारा भोजन कराया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य रितू चौहान, कन्नम श्रीलता, के.जी. विजय, प्रिति कुर्रे, भूपेन्द्र कुमार, संस्मिता करन, अंकिता भोई, प्रिति कोर्राम, दीपांजली दास के साथ संस्था के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियें को विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news