जशपुर

बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम से मनी
17-Nov-2022 5:05 PM
बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम से मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,17 नवंबर।
जशपुर जिले के विकासखंड मुख्यालय फरसाबहार के बरहाटुकु में जनजातीय समुदाय द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद गोमती साय ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। जनजातीय समाज द्वारा कर्मा नृत्य का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के महान आदिवासी क्रांतिकारी नेता और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी शक्ति एवं साहस से अंग्रेजी हुकूमत की नींव को हिला कर रख देने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को शत शत नमन करती हूं। 

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। यह हमारे जनजातीय समाज के लिए सम्मान की बात हंै। 

जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर मैं अपनी संसद निधि से जनजातीय समाज के लिए बरहाटुकु में दस लाख रुपये की लागत के सामुदायिक भवन की घोषणा करती हूं।  साथ ही कर्मा नृत्य दल के लिए बीस हजार रुपये पोषक के लिए घोषणा करती हूं। एवं आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news