बलौदा बाजार

युकां ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा संसदीय सचिव चंद्रदेव हुए शामिल
17-Nov-2022 7:10 PM
युकां ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा संसदीय सचिव चंद्रदेव हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भटगांव, 17 नवंबर। पवनी में युवा कांग्रेस के तत्वाधान में भारत जोड़ों यात्रा के तहत पद यात्रा निकाला गया। पद यात्रा में बिलाईगढ़ विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेवराय शामिल हुए।

 जहां युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। युवा कांग्रेस द्वारा निकाला गया भारत जोड़ों पद यात्रा पवनी के अटल चौंक से निकलकर शमलाई मन्दिर पहुंचा जहां पहले पूजा अर्चना कर आशिर्वाद लेकर आगे बढ़ा।

  जो बिलाईगढ़ में भ्रमण करते विधायक कार्यालय में समापन हुआ। वहीं युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ललित साहू व बिलाईगढ़ के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि नफरत फैलाने वाले नफरत फैलाने का काम करते रहे। हम सब इसी तरह  हर गांव, शहर, कस्बा में पहुंचकर भारत जोड़ो अभियान के तहत जनता को जोडऩे का काम करते रहेंगे।

 वहीं इस कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव व विधायक चंद्रदेवराय, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला शक्ति सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता,पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news