रायगढ़

सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल बने उपनिरीक्षक
18-Nov-2022 6:00 PM
सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल बने उपनिरीक्षक

रायगढ़, 18 नवंबर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने 15 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 33 सहायक उप निरीक्षक के उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत आदेश जारी किया गया है, जिसमें जिला पुलिस बल रायगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक रेशम लाल साहू भी शामिल हैं।  पदोन्नत आदेश परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा द्वारा पुलिस कार्यालय में स.उ.नि. रेशम लाल साहू के कंधों पर एक और स्टार लगाकर उन्हें उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति की शुभकामनाएं दिया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, एसपी स्टेनो अशोक देवांगन, प्रभारी मुख्य लिपिक जे.पी.चेलकर, आरक्षक प्रभात प्रधान व अन्य कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news