बलौदा बाजार

भारत जोड़ो यात्रा में 5 किमी पैदल चले विधायक
18-Nov-2022 6:01 PM
 भारत जोड़ो यात्रा में 5 किमी पैदल चले विधायक

सरसींवा, 18 नवंबर। 17 नवंबर को संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय के मार्ग दर्शन में कांग्रेस के प्रदेश युवा अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष ललित साहू के आदेश अनुसार ग्राम पंचायत झुमका में भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा किया गया।

जिसमें समस्त युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व युवा साथी ग्राम सरसीवा से झुमका 5 किलोमीटर पैदल चलकर यह पदयात्रा को तय किया। जिसमें  सभी वरिष्ठ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल किसान कांग्रेस, एवं समस्त कांग्रेस जन के साथ-साथ क्षेत्रीय किसान भी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news