गरियाबंद

विश्वविद्यालय का नामकरण संत कर्मा माता के नाम हो-नेहरू साहू
18-Nov-2022 6:09 PM
विश्वविद्यालय का नामकरण संत कर्मा माता के नाम हो-नेहरू साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 18 नवंबर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण -नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री के नाम से अनुविभागी अधिकारी अभनपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से साहू समाज के पदाधिकारियों ने संत कर्मा माता के नाम से छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्थित किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान व विश्वविद्यालय का नामकरण करने के मांग को लेकर अभनपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। नेहरू साहू ने बताया कि प्रदेश में बहुसंख्यक साहू समाज के आराध्य देवी माता कर्मा  है । माता कर्मा का जीवन भक्ति ,ज्ञान सेवा एवं संस्कार का प्रेरणास्रोत है।  माता कर्मा के नाम से विश्वविद्यालय होने से महान भक्तिन माता कर्मा का जीवंत व्यक्तित्व समाज  एवं आने वाले पीढिय़ों को एक नई दिशा एवं दशा प्रदान करेगा।

नेहरू साहू ने कहा यह छत्तीसगढ़ प्रदेश के बहुसंख्यक समाज के जन भावना है जिनका सम्मान सरकार एवं प्रशासन को करते हुए तत्काल उच्च शैक्षणिक संस्थानों का नामकरण भक्त माता कर्मा के नाम पर करें। जिला के उपाध्यक्ष भेखराम  साहू ने युवाओं के इस पहल को जायज एवं आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक मानते हुए सकारात्मक बताया।

इस दौरान जिला के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष साहू , उपाध्यक्ष विक्रम साहू उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नेहरू लाल साहू ,उपाध्यक्ष तहसील- रूखुम साहू, भरत साहू माधव साहू ,पवन साहू , परीक्षेत्र अभनपुर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सागर साहू,अनिल साहू, मान सिंह साहू, वेद राम साहू , यशवंत साहू, शशिकांत साहू, टोशन साहू ,भूपेंद्र साहू ,रामानंद साहू ,खेमराज साहू उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news