रायगढ़

हेरिटेज फेस्टिवल: छत्तीसगढ़ की टीम त्रिपुरा रवाना
19-Nov-2022 2:58 PM
हेरिटेज फेस्टिवल: छत्तीसगढ़  की टीम त्रिपुरा रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 19 नवंबर।
श्री चुड़ामणि यादव अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा योजना एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना )शासकीय महाविद्यालय जोबी एवं राष्ट्रीय युवा योजना के भूपेंद्र महंत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में  छत्तीसगढ़ की टीम हेरिटेज फेस्टिवल में शामिल होने त्रिपुरा के लिए रवाना हुई।

त्रिपुरा राज्य दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर त्रिपुरा सरकार के सांस्कृतिक विभाग और स्वर्ण जयंती समिति एवं युवा विकास केंद्र के साथ कई अन्य सामाजिक सांस्कृतिक संस्था मिलकर त्रिपुरा राज्य के स्वर्ण जयंती को केंद्रित कर हेरिटेज फेस्ट 2022 का आयोजन कर रही है, जिसमें लगभग पुरे भारत के सभी राज्यों के साथ भारत के पड़ोसी  तीन चार देशों के युवा साथी इसमें सम्मिलित हो रहे हैं, जिसमें भारत और अन्य देशों के संस्कृति सभ्यता  एवं अंतरराष्ट्रीय एकता का समागम त्रिपुरा के इस हेरिटेज फेस्ट 2022 में होगा। 

यह कार्यक्रम त्रिपुरा राज्य की राजधानी अगरतला में आयोजित हो रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ के शाश्कीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगाव से  मनीष टांडेकर, विनोद टेम्बुकर, अभिषेक भट्टाचार्य, ललित साहू,नोबेल साहू, मुस्कान गायकवार्ड, टिकेश्वरी देवांगन, शालिनी देवांगन ,दिव्या, भूमिका भारती, धमतरी से वेदमला साहू वासुदेव साहू कांकेर से सत्रुघन यादव दीपिका यादव और डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय  बिलासपुर से  प्रखर दुबे एवं सरगुजा से विकास प्रजापति हैं।  छत्तीसगढ़ की टीम त्रिपुरा में आयोजित होने वाले हेरिटेज फेस्ट मे अपनी छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं सभ्यता का प्रदर्शन करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news