बलौदा बाजार

मतदान समिति की प्रशिक्षण बैठक
19-Nov-2022 4:10 PM
मतदान समिति की प्रशिक्षण बैठक

बलौदाबाजार,19 नवम्बर। बलौदा बाज़ार विधानसभा के अंतर्गत बलौदाबाज़ार ग्रामीण एवं शहर मंडल की मतदान समिति की प्रशिक्षण बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई।
प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता विजय केशरवानी जिला संयोजक मतदान समिति ने मतदान समिति के कार्यों का विस्तृत जानकारी देते हुए बताये की मतदाता सूची मे नाम जोड़े जाने विलोपित करने और स्थानांतरण के लिए 8 दिसंबर तक  का समय दिया गया है समय रहते कार्य करने बूथ अध्यक्ष, बी एल ए 2 सहित बूथ के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किये।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए डोमन लाल वर्मा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण ने समस्त कार्यकर्ताओं से शीघ्र मतदान समिति के  कार्य को करने की अपील की मंच पर नगर पालिका सभापति व शहर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, नीलम सोनी जिला उपाध्यक्ष , सुनीता वर्मा शहर मंडल जिला मंत्री, चित्तावर जायसवाल नगर पालिका ग्रामीण बलौदा बाज़ार, धनंजय साहू  सदस्य विधि प्रकोष्ट प्रदेश कार्यसमिति ,नरेश केशरवानी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, मंडल महामंत्री दव्य पुनीत यादव, दिनेश साहू,मतदान समिति सदस्य आदित्य बाजपेयी,विकास गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत टिकरिहा बलौदाबाज़ार विधान सभा प्रभारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन आलोक अग्रवाल बलौदा बाज़ार शहर मतदान समिति  मंडल प्रभारी ने किया।
कार्यक्रम में दोनों मंडल के पदाधिकारी सीित बूथ के कार्यकर्तागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news