बलरामपुर

कुसमी से चरगढ़ तक 100 किमी भारत जोड़ो यात्रा
19-Nov-2022 4:45 PM
कुसमी से चरगढ़ तक 100 किमी भारत जोड़ो यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 19 नवम्बर।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, प्रियंका एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार व युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष  बृजेश यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर के नेतृत्व में 12 नवम्बर से युवा कांग्रेस के बैनर तले भारत जोड़ो यात्रा कुसमी ब्लाक ग्राम हँसपुर से प्रारंभ कर 18 नवम्बर को राजपुर ब्लॉक के ग्राम चरगढ़  तक पहुँची।

प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अपने अपने विधानसभा में 100 किलोमीटर भारत जोड़ो पदयात्रा किया जाना था, जो सामरी विधानसभा का आज 100 किलोमीटर यात्रा पूर्ण कर ग्राम चरगढ़ में समापन किया गया। यात्रा में सामरी विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी शामिल हुए।
युवा कांग्रेस के बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाह्न पर भारत जोड़ो यात्रा कुसमी हँसपुर से प्रारम्भ कर राजपुर ब्लाक के चरगढ़ में 100 किलोमीटर यात्रा तय कर समापन कर रहे है।

उन्होंने कहा कि शुरू से लेकर अंत तक किये यात्रा सफल रहा उन्होंने समस्त युवा कांग्रेस के कर्ताओं को आभार प्रगट किये एवं भारत जोड़ो यात्रा में सभी वरिष्ठ जन एवं आम जनसमुदाय का सहयोग मिला उन्होंने कहा इस यात्रा से हमे बहुत कुछ समझने को मिला 21 नवम्बर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में होने जा रहे भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में बलरामपुर से बड़ी संख्या में जाकर सामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने कहा कि युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई समस्त साथियो जो शुरु ले लेकर अंत तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाये, उसके लिए धन्यवाद और आभार करते हुए इस यात्रा में  युवा साथियों बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे युवा कांग्रेस बलरामपुर टीम में नई ऊर्जा का संचार हुवा है।

जिला महासचिव अभिषेक सिंह ने यात्रा में चले समस्त वरिष्ठ जनों युवा साथियो एवं सुरक्षा के कर्मी एवं पत्रकार बन्धुओं को धन्यवाद आभार करते हुवे पदयात्रा समापन की घोषणा किये जिसमें प्रमुख रूप से  युवा नेता मुकेश यादव हृस्ढ्ढ बलरामपुर के जिलाध्यक्ष रुपेश यादव, आशीष यादव, राजू तिर्की,अमीन राम,देवा राम,राहुल भारती, प्रयाग यादव,सीपू सिंह,विभु जयसवाल,अभय सोनी,रामजीत रवि,पंकज ठाकुर, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news