बलरामपुर

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुसमी के प्राचार्य बने मुकेश, तबादले पर दी विदाई
19-Nov-2022 7:50 PM
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुसमी के प्राचार्य बने मुकेश, तबादले पर दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी, 19 नवम्बर। शासकीय बालक उच्चरतर माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक से बच्चों को इतना लगाव हुआ कि कुसमी विकासखंड के ही अन्यत्र विद्यालय में तबादला होने पर वे भावुक हो गए।  बच्चों के साथ विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक सहपाठियों ने भी शुक्रवार को उन्हें विदाई दी।

दरअसल, कुसमी विकासखंड शाशकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी मेें 11 वर्षों से सेवा दे रहे विज्ञान के शिक्षक मुकेश यादव को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य का दायित्व दे दिया गया। जिसके बाद मुकेश यादव ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में करीब 16 दिन पहले प्रभार ग्रहण कर लिया। इस बीच शुक्रवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में स्थानीय स्तर के कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विदाई समारोह में उपस्थित सभी वर्गों ने पूरे सम्मान के साथ शिक्षक मुकेश यादव को विदाई दी।

विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बच्चों ने भावुक होकर उनकी महत्वाकांक्षाओं को याद किया तथा किए गए कार्यों को गिनाया। शिक्षक मुकेश यादव ने छात्र छात्राओं से शिक्षक के प्रति प्रेम के संदर्भ में अपनी बातों का बखान किया।

इसके अलावा उन्होंने 11 वर्ष पहले कुसमी आने बाद निजी जीवन में आई कठिनाइयों के बारे में परिस्थितियों को साझा किया।

 कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश सोनवानी ने किया।

इस दौरान विकासखंड कुसमी शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी शिक्षा समिति अध्यक्ष विनोद राम, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री सनाउल्लाह अंसारी, जहररूल खान, युवक कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष मुदस्सिर इराकी, महासचिव वेदांत भारती, दीपक तिवारी विदाई समारोह में शामिल हुवे. वहीं शिक्षा विभाग से विकास खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र दुबे, मंडल संयोजक हरिशंकर सोनवानी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र भगत, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकचंद गुप्ता, संकुल समन्यवयक हरिकेश भारती, सौरभ कुमार, सुनीता भगत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news