बिलासपुर

कांग्रेस की पदयात्रा का समापन
19-Nov-2022 7:54 PM
कांग्रेस की पदयात्रा का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 19 नवंबर। कोटा विधानसभा में युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष हासिम अली के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा नाका चौक से प्रारंभ होकर पुरानी बस्ती होते हुए बस स्टैंड में समापन हुआ।

युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष हाशिम अली ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में भारत जोड़ो के माध्यम से देश को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा हंै। 

इस अवसर पर कोटा मंडी के अध्यक्ष संदीप शुक्ला, राजीव युवा मितान के विधानसभा समन्वयक कुलवंत सिंह ठाकुर, रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्या, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज घोरे, युवा कांग्रेस विधानसभा के अध्यक्ष पुष्पकांत कश्यप, महासचिव अमन सिंह चौहान, सुधीर दुबे, रवि रावत, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत अग्रहरि, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप, पार्षद देवेंद्र कौशिक, एल्डरमैन सोनू मानिकपुरी, नाजिया बेगम, युवा नेता हरीश नामदेव, अभिषेक सिंह चौहान, रविवार टोड़े, सचिन विश्वास, आंनद तिवारी, अजय यादव, साकेत तिवारी करण आमोर्, सत्यम सोनी, अयान खान, अज्जू बागड़ी एवं युवा कांग्रेस एनएसयूआई के युवा साथी उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news