बिलासपुर

प्रेमी ने घर बुलाकर महिला को शराब पिलाई, फिर गला घोंटकर मार डाला
20-Nov-2022 12:07 PM
प्रेमी ने घर बुलाकर महिला को शराब पिलाई, फिर गला घोंटकर मार डाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 20 नवंबर।
सरकंडा इलाके के बहतराई में सडक़ पर मिली विधवा महिला की लाश के मामले में उसके प्रेमी को पुलिस ने हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

शनिवार की सुबह एक 40 वर्षीय महिला की लाश सडक़ के किनारे झाडिय़ों के बीच मिली थी। उसकी पहचान मुन्नी केंवट के रूप में हुई जो आसपास के घरों में काम करती थी। उसके दो लड़कियों सहित 5 बच्चे हैं, जबकि पति शनिच केंवट की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। शव को देखकर पुलिस ने अनुमान लगा लिया था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि महिला 18 नवंबर की शाम को घर नहीं पहुंची तो वे उसे लगातार फोन कर रहे थे लेकिन वह बंद बता रहा था। घटनास्थल पर मृतका का मोबाइल फोन नहीं मिला तो पुलिस ने उसका लोकेशन पता किया। इसके सहारे वह सरकंडा में ही एक युवक के घर पहुंची।

मोबाइल उसके पास मिल गया। पुलिस को उसने बताया कि वह महिला से प्रेम करता था लेकिन वह उससे मिलना जुलना बंद कर रही थी और एक दूसरे युवक से प्रेम करने लगी थी। इसके वह नाराज रहता था। घटना के दिन 18 नवंबर की शाम को महिला को वह अपने घर लेकर आया। उसे शराब पिलाई और खुद भी पी। इसके बाद उनके बीच नए प्रेमी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। आवेश में प्रेमी ने एक कपड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। रात होने पर वह शव को सडक़ किनारे झाडिय़ों के बीच फेंक आया। महिला का मोबाइल फोन उसके घर पर ही रह गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news