जान्जगीर-चाम्पा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 20 नवम्बर। युवा कांग्रेस कायकर्ताओं ने जांजगीर में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं का कहना है कि केन्द्र में जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार काबिज हुई है, तब से रोजमर्रा के चीजों की कीमतें आसमान छू रही है। युवा बेरोजगार नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली।
जिला युवा कांग्रेस द्वारा ईंका नेता दिनेश शर्मा, ए आई सी सी प्रतिनिधि मंजू सिंह, अनुसूचित जाति आयोग सदस्य रमेश पैगवार, कर्मकार मंडल के सदस्य हरप्रसाद साहू, नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास, ग-सजय़ेवाल, देवेश सिंह, राजेश अग्रवाल चांपा, रफिक सिद्दीकी, ज्योति किशन कश्यप, कृषि मंडी अध्यक्ष व्यास कश्यप, नीता थवाईत, विवेक सिसोदिया, जनपद उपध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, प्रदेश युकां महासचिव गौरव सिंह, युंकां विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला, प्रदेश युंका सचिव सुरेश देवांगन, राजा सिद्दीकी, भोलू यादव, एन.एस.यू.आई. प्रदेश महासचिव मयंक सोनी, विधानसभा एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष आकाश तिवारी, मयंक थवाईत, के साथ सैकड़ों के तादाद में उपस्थित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कांगेस सेवा दल के अशोक यादव, अब्दुल हयात खान, तिरंगा हाथों में लेकर नैला गायत्री मंदिर से ईंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च किया।
इस दौरान जिला युंका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी और बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है । कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी शहर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है। यह यात्रा देश के 12 राज्यों से होकर गुजरते हुए लगभग 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी । जिसमेें कम से कम 150 दिनों का समय लगेगा । भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने की है।
इस पदयात्रा में गिरधारी यादव, शिशिर द्विवेदी, उत्तम पाटले, बबला महाराज, सलीम सिद्दीकी, अखिलेश पाण्डेय, पार्षद गण रामविलास राठौर, विष्णु यादव, रामकुमार यादव, श्रीमति भगवंतीन यादव, श्रीमति सीमा राजू शर्मा, गुड्डा आसना, अशरफ खान, मनोज अग्रवाल, शेषनाथ टंडन, दीपक अग्रवाल, नरसिम्हा यादव, अतिक कुरैशी, गणेश यादव, संतोष यादव, संतोष भोपालपुरिया, परमेष्वर राठौर, अनिल राठौर, परमेष्वर र्निमले, अजीत सिंह राणा, ऋषिकेश उपाध्याय, गुड्डु पठान, खगेन्द्र कश्यप, पप्पू राउत, फरीद खान, दिलीप कश्यप, लाला जायसवाल, रवि शर्मा, अदित्य सिंह राणा, प्रतीक सिंह, जितेन्द्र दिनकर, गोविंदा परमहंस, प्रकाश बरेठ, कलीम खान, मयंक मिश्रा, अशोक रात्रे आदि उपस्थित रहे।