बालोद

भारत जोड़ो यात्रा के तहत मशाल रैली निकाली
20-Nov-2022 7:36 PM
भारत जोड़ो यात्रा के तहत मशाल रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 20 नवंबर। बालोद शहर में यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के तहत मशाल रैली निकाली गई, यह यात्रा शहर के प्रमुख चौक चौराहों और मार्गो से होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची और वहां पर लोगों को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों से पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोनू अवस्थी सहित जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सभी ने संबोधित किया।

हर वर्ग के लिए निकली यात्रा

पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई है और उनका उद्देश्य यह है कि हर वर्ग को उनके मूल अधिकार मिले। आज हर कोई केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान है। देश में तोडऩे की नीति चल रही है, इसलिए देश के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा पर है और उन्हीं से प्रेरणा लेकर हमारे यूथ कांग्रेसी भी शहर में मशाल रैली के साथ शहर जोडऩे प्रदेश जोडऩे एवं देश जोडऩे निकले हुए हैं।

युवाओं से लेकर महिलाएं सभी परेशान

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी ने कहा कि आज किसान मर रहे हैं, खेतों में युवा परेशान है रोजगार के लिए और महिलाएं लड़ रही है अपने सम्मान के लिए इन सभी के लिए देश के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में निकले हुए हैं और उन्होंने कहा कि देश में जो अलगाववाद का माहौल है उसे एकता के सूत्र में बांधने के लिए नेता निकले हुए हैं। आज बालोद शहर में भी आयोजन किया गया युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े शहर यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजन पटेल वशिष्ठ साहू आदि ने भी लोगों को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news