दन्तेवाड़ा

नपाध्यक्ष ने गरीबों को बांटे कंबल
20-Nov-2022 9:56 PM
नपाध्यक्ष ने गरीबों को बांटे कंबल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली, 20 नवंबर।
लौह नगरी बचेली में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस वजह से निर्धन असहाय गरीब परिवारों को कठिनाइयों को देखते हुए बचेली नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव के द्वारा कंबल वितरण किया गया। नगर पालिका वार्ड क्रं 10 पुराना मार्केट लेखा पारा में 40 लोगों को कंबल वितरण किया गया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए बचेली पालिका अध्यक्ष ने जब कंबल वितरण करने अचानक पहुंची तो वार्ड क्रमांक 10 के निर्धन परिवार खुश हो गए। कंबल पाकर गरीब परिवार खुश होकर बचेली के नगर पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news