सरगुजा

छठवीं राष्ट्रीय रॉक बॉल स्पर्धा आज से
21-Nov-2022 8:10 PM
छठवीं राष्ट्रीय रॉक बॉल स्पर्धा आज से

पुरुष वर्ग के 17 व महिला वर्ग की 14 टीमें लेंगी हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 21 नवंबर।
छठवीं राष्ट्रीय रॉक बॉल प्रतियोगिता का आयोजन इस बार छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर में होगा। आयोजन की जिम्मेदारी रॉकबॉल छत्तीसगढ़ एसोसिएशन को मिली है।

सोमवार को प्रेस क्लब भवन में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ओपी सिंह ने बताया कि 22 से 24 नवंबर तक रॉक बॉल का आयोजन अंबिकापुर नगर के गांधी स्टेडियम में होगा, इसके लिए दो स्टेडियम तैयार किया गया है। इससे पहले उक्त खेल का आयोजन हरियाणा राज्य में हुआ था, इस बार छत्तीसगढ़ में हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त खेल के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से पूर्व में आग्रह किया गया था, उन्हीं की पहल के बाद इस आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य को मिली है। खेल का सफलतापूर्वक आयोजन हो सके, इसके लिए जिला पंचायत सदस्य आदी बाबा ने भी खूब मेहनत की है। खेल का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कर सकते हैं।

इस खेल में छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है,इस खेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के  खिलाडिय़ों को प्लेटफॉर्म मिले ऐसा मकसद है। श्री ओपी सिंह ने बताया कि यह खेल वॉलीबॉल की तरह है इसमें पांच खिलाड़ी खेलते हैं। 

इस प्रतियोगीता में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, मुंबई, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड व विभिन्न राज्यों के पुरुष वर्ग के 17 व महिला वर्ग की 14 टीमें भाग लेंगी।

विजेता खिलाडिय़ों को गोल्ड , सिल्वर व ब्रांज मेडल दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में वाइस प्रेसिडेंट सुदामा,ज्वाइंट सेक्रेट्री सिमरन सिंह,पाजा अहमद,राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news