धमतरी

सीएम-राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों कुरुद के देवव्रत को मिला बेस्ट युकांध्यक्ष का सम्मान
22-Nov-2022 3:15 PM
सीएम-राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों कुरुद के  देवव्रत को मिला बेस्ट युकांध्यक्ष का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 22 नवंबर। 
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राज्य स्तरीय भारत जोड़ो संकल्प समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश युकां  अध्यक्ष आकाश शर्मा के आतिथ्य में भारत जोड़ो पदयात्रा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कुरुद विधानसभा युकांध्यक्ष देवव्रत साहू को बेस्ट अध्यक्ष का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 

सोमवार को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए युकांइयों के बीच सम्मानित होने वाले देवव्रत कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. डॉ चन्द्रहास साहू के सुपुत्र हैं। उन्हें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, देवेन्द्र यादव, युकां राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी, प्रवक्ता संजीव शुक्ला आदि प्रमुख नेताओं ने बधाई देकर संघर्ष का पथ ना छोडऩे की सलाह दी।

ज्ञात हो कि कुरुद विधानसभा में देवव्रत की अगुवाई में एक सप्ताह तक सौ किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा सफलता पूर्वक पुरी की। युवाओं की टीम के साथ 108 किमी पैदल यात्रा ने सबका ध्यान खींचा । इस यात्रा की सफलता के दम पर उन्हें यह सम्मान मिला है।  अपनी इस उपलब्धि के बारे में देवव्रत का कहना है कि यह मेरा नहीं कुरूद क्षेत्र के सभी युवाओं का सम्मान है। मैंने तो अपने साथियों के साथ मिलकर हमारे महानायक राहुल गांधी की प्रेरणा से यात्रा प्रारंभ किया था। 

इस सफलता से हमने संकल्प लिया है कि जनहित के मुद्दे पर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, डूमेश साहू, भारत भूषण, योगेश, तुकेश, यक्ष कुमार, सोम साहू, फिनेश, सूर्यप्रकाश, संतोष, डीगेश साहू, योगेश निर्मलकर, रेवा यादव, शुभम तारक, पंकज, भोज निषाद, गुरुदेव महिपाल, मुकेश कश्यप आदि उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news