धमतरी

फुटकर व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नपं. की पहल-आराधना
22-Nov-2022 3:18 PM
फुटकर व्यवसायियों को आत्मनिर्भर  बनाने के लिए नपं. की पहल-आराधना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 नवंबर।
नगर पंचायत नगरी में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 4 नग ई रिक्शा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभांरभ किया गया हंै। जिससे वार्डो में ई रिक्शा के माध्यम से अधिक से अधिक डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा सकें। स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत वार्ड में दीदी बर्तन बैंक बनाया जाना हंै।

शासन से प्राप्त बर्तनों को निकाय क्षेत्र के वार्ड क्र. 3 के धनलक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष हेमलता यादव व सदस्य एवं वार्ड क्र. 9, 10 दीपकमल महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सोनिया साहू व सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रदाय किया गया हंै व प्रधानमंत्री स्व निधि अंतर्गत फुटकर व्यवसायिओं को लोन प्रदाय किया गया था।

हितग्राहियों को वेंडर परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष आराधना शुक्ला उपाध्यक्ष अजय नाहटा एवं पार्षदणगण टिकेश्वर धु्रव, सुनील निर्मलकर, जितेन्द्र धु्रव, विनिता कोठारी, जियाउद्दीन रिजवी, सुनिता निर्मलकर, ललिता साहू, प्रफुल्ल अमतिया, पूनम बलजीत छाबड़ा, अश्वनी निषाद, सोहन चतुर्वेदी, प्रकाश पुजारी, भूपेन्द्र साहू, एल्डरमेन भरत निर्मलकर, नरेश छैदेहा, पेमन स्वर्णबेर, जनप्रतिनिधि व नागरिक गण नागेन्द्र शुक्ला, लक्ष्मीनारायण साहू, पुरन नेताम, महेश पटेल कार्यालय नगर पंचायत नगरी के मुख्य नगर पलिका अधिकारी गिरिश चन्द्रा, उपअभियंता झनक लाल उइके, लेखापाल विनय शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दुर्गेश साहू, राजेन्द्र साहू, भूपेन्द्र कौशल, लीलकंठ साहू, दुर्गेश साहू, जिला समन्वयक कामता प्रसाद साहू निकाय के कर्मचारी एवं वार्डवासी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news